मेघनगर में विकास खंड स्तरीय साक्षरता अभियान की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न।

0
IMG-20250522-WA0006(1)
Spread the love

मेघनगर में विकास खंड स्तरीय साक्षरता अभियान की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न।

झाबुआ से प्रियांश डाबी

आदरणीय कलेक्टर नेहा मीना मेम के कुशल नेतृत्व एवं सीईओ जिला पंचायत झाबुआ के मार्गदर्शन में संचालित ,जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मेघनगर विकासखंड में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया बी.आर.सी महेश सोलंकी , मेघनगर ब्लॉक साक्षरता प्रभारी राजेंद्र सिंह खतेडिया झाबुआ ब्लॉक साक्षरता प्रभारी प्रकाश पालीवाल की उपस्थिति में मेघनगर जनपद के समस्त ग्रामों में साक्षरता अभियान के व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन हेतु विकास खंड स्तरीय कार्ययोजना सह समिक्षा बैठक में समस्त सह समन्वयक की उपस्थिति में आहूत की गई बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया द्वारा उल्लास नव साक्षरता अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं 1 जून से गांव गांव भ्रमण करके प्रचार प्रसार प्रवेश उत्सव के साथ ही साक्षरता कक्षाओं के संचालन का व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। माह अगस्त 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी, सर्वे, मैपिंग एवं अक्षर साथियों के प्रशिक्षण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बी आर सी महेश सोलंकी ने कहा किसी व्यक्ति को साक्षर बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य है। और हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि हमारे मेघनगर विकासखंड में कोई असाक्षर नहीं रहे सभी साक्षर हो मेघनगर ब्लॉक साक्षरता प्रभारी राजेंद्र खतेडिया ने कहा हम सभी इस कार्य को जरूर पूर्ण करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात सभी सह समन्वयकों को आखर पेटी (टी एल एम)वितरण की गई। श्री गुलाब सिंह खदेड़ा ने बताया कि मेघनगर ब्लॉक साक्षरता के कार्य में नम्बर वन रहा है और विश्वास है कि आगे भी मेघनगर नंबर वन ही रहेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *