आसमान से प्रतिष्ठित होकर शिवलिंग बन गए ॐकारेश्वर महादेव – साईं मंदिर पर लगा भक्तों का तांता

0
IMG-20250602-WA0004(1)
Spread the love

आसमान से प्रतिष्ठित होकर शिवलिंग बन गए ॐकारेश्वर महादेव – साईं मंदिर पर लगा भक्तों का तांता

प्रियांश डाबी थांदला से

शिव-शक्ति के साथ पुत्र गणेश – कार्तिकेय व हनुमानजी महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

थांदला। धर्म भूमि थांदला में धर्म की गंगा सतत प्रवाहित हो रही है। यहाँ हिन्दू सनातन संस्कृति में प्रेम व सद्भभावना का अनूठा संगम देखने को मिलता है। नगर के एक मात्र साईं मंदिर के 27 वें स्थापना दिवस पर शिव साईं भक्त मण्डल व त्रिमूर्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शिव परिवार व हनुमानजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। जानकारी देते हुए संस्थापक ललित शर्मा, अध्यक्ष महेश गढ़वाल व पवन नाहर ने बताया कि साईं शिव भक्तों की बरसों से इच्छा थी कि साईं मंदिर परिसर में शिव परिवार को भी स्थापित किया जाये ताकि धमवलम्बियों को एक ही स्थान पर ज्यादा देव दर्शन व भक्ति का लाभ मिल सके। सबकी आशा के अनुरूप नगर के विद्वान पण्डित द्वारिका प्रसाद शर्मा व अन्य पंडितों के सानिध्य में साई बाबा के समीप ही शिवलिंग को आसमान से उनकी स्थापना जगह पर व आदिशक्ति माता पार्वती, कुमार कार्तिकेय, विघ्नहर्ता गणेशजी व कष्टभंजन हनुमानजी महाराज को पूरे विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया। चूंकि यहाँ स्थापित शिवलिंग पवित्र नर्मदाजी से लाया गया है इसलिए इसका नामकरण ओंकारेश्वर महादेव किया गया। इस अवसर पर सभी नव प्रतिष्ठित शिव परिवार व साईं बाबा का आकर्षक श्रृंगार करते हुए महा आरती की गई व सायं 6:30 बजे से विशाल भंडारें का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। सकल आयोजन में यजमान प्रीति मयूर पंचाल, उर्मिला जगदीश प्रजापत रहे। वही ललित शर्मा, महेश गढ़वाल, पवन नाहर के अलावा समिति के अमृतलाल चौहान, सुभाष डामर, राजेश जैन (काऊ), विपिन नागर, भगवानलाल शर्मा, बाबूभाई प्रजापत, शीतल मौर्य, कमलेश कुवाड़, सुरेश जैन, आत्माराम शर्मा, मकना भाई, समकित तलेरा, दिलीप पाटीदार, जितेंद्र चौरड़िया, श्रीमंत अरोड़ा, कमलेश कुवाड़, महेश पंचाल, प्रकाशचन्द्र धानक, दिनेश राठौड़, राजा राठौड़, मंदिर के पुजारी कैलाश आचार्य, बाबूभाई पाटीदार (सेवक), पण्डित महेश गिरी, देवेंद्र अरोड़ा, सुभाष भटेवरा, रिपु गुप्ता, अरुण राठौड़, मोहन गढ़वाल, लवनेश चौहान, साईं डामर, त्रिमूर्ति महिला मंडल के माया भटेवरा, लक्ष्मी जाधव, सरोज शर्मा, ममता शर्मा, पुष्पा गिरी, ज्योति सोनी, पुष्पा शर्मा, शांति प्रजापत, जमुनाबाई गढ़वाल, निर्मला डामर, साधना परमार, रेखा पाटीदार, अनिता डांगुर, कीर्ति राठौड़, पद्मा राठौड़ आदि ने सक्रियता से कार्य करते हुए अहम भूमिका निभाई।

विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक हुए शामिल

थांदला के नवीन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विधायक वीरसिंह भूरिया, जसवंत भाबर व उनके सहयोगी साथी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, अंगुरबाला स्वर्णकार सोनी, समाजसेवी दिनेश कलाल, पार्षद राजू धानक समाजसेवी सचिन सौलंकी, अर्जुन सोनी, दिनेश चतुर्वेदी, मैथूसिंह बारिया सहित अनेक साईं शिव भक्तों ने शमिल होकर धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *