संजय धानक (प्रधानाध्यापक )का उच्च प्रभार ( व्याख्याता ) मिलने पर संकुल व शाला परिवार द्वारा अभिनंदन
प्रियांश डाबी थांदला से
संजय धानक (प्रधानाध्यापक )का उच्च प्रभार ( व्याख्याता ) मिलने पर संकुल व शाला परिवार द्वारा अभिनंदन । आज एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खजुरी पर श्रीधानक सर का संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकायों द्वारा हार्दिक बधाई देकर पुष्प मालाओ द्वारा अभिनंदन कर उज्जवल भविष्य की कामनाओ सहित अभिनंदन किया कार्यक्रम मे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी एवं परवलिया प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव सी एम प्राचार्य खवासा योगेश मोदी आदि मित्रो ने बधाई दी साथ ही संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाए व शाला परिवार के शिक्षक उपस्थित थे संचालन श्री गणेश मैडा द्वारा किया गया आभार रविशंकर श्रीवास्तव द्वारा माना गया ।