भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया*

0
IMG-20250610-WA0011(1)
Spread the love

*भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया*

थांदला से प्रियांश डाबी


भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला द्वारा आज दिनांक 10/06/2025 मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा द्वारा पांच विषय पर थांदला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी जी डामोर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक जी अरोड़ा, संजय भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडदा, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय मेहता बैठक में सम्मिलित हुए !
भाजपा की आगामी पांच विषय पर योजना को लेकर बैठक मैं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य भी सम्मिलित रहे! वही भाजपा अजजा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह जी भाबर ने बताया भारतीय जनता पार्टी के विचारों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा विभिन्न क्षेत्रों में अलग- अलग प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेगी. विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के ग्यारह साल बता कर घर-घर जायेगी. साथ ही आपात काल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनायेगी. वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने बताया कि हमें भाजपा द्वारा मोदी जी के 11 साल बेमिसाल और विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती उत्सव, आपातकाल काला दिवस पर घर घर जाकर भाजपा की योजना बताना है
भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा बताया गया कि भाजपा के सभी कार्यक्रम के फोटो संगठन ऐप पर अपलोड करना कार्यकर्ताओं को गाँव गांव में जाकर योजना बताना एवं योजना का लाभ दिलाने का कार्य भी करना है कार्यक्रम में सम्मिलित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता , मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़, भारत कटरा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर दिनेश निनामा भगवान लाल पाटीदार सोशल मीडिया प्रभारी संतोष डामर कार्यालय मंत्री विष्णु सोनी एवं मंडल सभी पदाधिकारी एवं सरपंच शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष भि सम्मिलित हुए भाजपा मंडल नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ एवं आभार माना मुन्नीलाल भाबर ने मीडिया प्रभारी विवेक व्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *