पर्यावरण के लिए युवाओं को अब आगे आने होगा संकल्प करके जल जंगल जमीन को संरक्षित करना होगा
थांदला से प्रियांश डाबी
पर्यावरण के लिए युवाओं को अब आगे आने होगा संकल्प करके जल जंगल जमीन को संरक्षित करना होगा विनय जांगिड़ थांदला विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शकुंतला महाविद्यालय में पर्यावरण मैं युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र सरकार के जलवायु व पर्यावरण बोर्ड के सदस्य विनय जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम को सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विभाग के एसडीओ सुनील सूलीया ने कहा कि आने वाला समय में जलवायु व पर्यावरण दोनों की ही स्थिति खराब होने वाली है यदि हम अभी नहीं जागे तो कभी नहीं जाग सकते थांदला के वन विभाग के रेंजर दिनेश मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी को एकजुट होकर इस आने वाली आपदा से बचना होगा और एक दूसरे की मदद करके पर्यावरण के लिए हम क्या कर सकते हैं और कैसे कर सकते हैं इस पर विचार करना होगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संचालक राहुल मुथाने कहा कि यह संगोष्ठी एक मील का पत्थर है श्री जांगिड़ जी ने इस संगोष्ठी की आयोजन बहुत सोच समझ कर किया है यदि युवा पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पहल करेंगे तो निश्चित ही हम सफल हो पाएंगे वन समिति के सदस्य पदाधिकारी पटेल यह लोग जंगलों के सैनिक होते हैं और यह पर्यावरण को सुरक्षित करने में माहिती भूमिका निभाते हैं यदि उनके साथ युवा जुड़ जाए तो निश्चित ही परिवर्तन संभव है मुख्य वक्ता के रूप में विनय जांगिड़ जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर युवा को जिम्मेदारी उठाते हुए प्लास्टिक के उपयोग को बहिष्कृत करना चाहिए वह अधिक से अधिक पेड़ों को गोद लेकर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए यदि युवा भगत सिंह रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान चरित्रों को अपनाते हुए कार्य करेगा तो निश्चित ही भारत देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता श्री जांगिड़ ने उपस्थित छात्रों को तडवी पटेल वन समिति के अध्यक्षों को वृक्षारोपण के लिए पौधों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया व पौधों को नामित कर अपने भाई-बहन व दोस्त के रूप में अपनाने को कहा वन विभाग के द्वारा छात्रों व वन समिति तडवी पटेल सभी को लगभग 200 पौधे वन विभाग के द्वारा वितरित किए गए कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा करीना बारिया ने प्लास्टिक को बहिष्कार करने के लिए एक नाटक को सबके सामने रखा महाविद्यालय के होनहार छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में संजेली फाटे पर हुई दुर्घटना में मृत पहलगाम में हुए शहीदों वह छात्र विजय गरवाल के भाई की मृत्यु पर मौन भी रखा गया कार्यक्रम में वन विभाग परिक्षेत्र थांदला के सभी वन समिति अध्यक्ष, तडवी, पटेल व वन विभाग का पूरा स्टाफ उपस्थित थे शकुंतला महाविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ महाविद्यालय के अल्पेश यादव ,राहुल बहुगुणा, पूजा हीहोर, मधु राठौङ, सिद्धार्थ कारीगर कार्यक्रम का संचालन पुनित शुक्ला व वह आभार संजय सिंह ने माना।