विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम*

0
IMG-20250614-WA0024(1)
Spread the love

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम*

प्रियांश डाबी थांदला से

उदय सामाजिक विकास संस्था बड़ी धामनी द्वारा ग्राम पंचायत बड़ी धामनी मे विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि झाबुआ से बाल श्रम विभाग सहायक प्रभारी श्री. संजय बघेल सर उपस्थित हुए
विशेष अतिथि झाबुआ पुलिस रक्षा सखी से प्रभारी श्रीमती अनीता तोमर मैडम एवं प्रधान आरक्षक रेखा बारिया,दुर्गेश बैरागी मैडम उपस्थित हुए
विशिष्ट अतिथि झाबुआ से सामाजिक न्याय अधिकारी सुनील कुमार सर पेटलावद तहसील से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कनका बामनिया
सभी अतिथीयों को बच्चों ने माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में कुल 93 सदस्य उपस्थित हुए एनिमेटर गब्बु वसुनिया द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर निर्मला मराडी द्वारा उदय संस्था का उद्देश्य बताया गया।रक्षा सखी प्रभारी श्रीमती अनिता तोमर मैडम द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य के बारे पूछा गया 17 बच्चों ने बारी बारी से खड़े होकर अपने लक्ष्य बताएं मेंडम ने शिक्षा को लेकर जागरूक किया कांस्टेबल दुर्गेश बैरागी मैडम ने हेल्प लाईन नंबर, साइबर क्राइम की जानकारी दी । पेटलावद तहसील से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कनका बामनिया मैडम द्वारा दिव्यांग बच्चों को योजना से जोड़ने के लिए बताया गया एवं उन्होंने बताया की हमेशा वंचित समुदाय व बच्चों की मदद करने के लिए तैयार रहेगी,सामाजिक न्याय अधिकारी श्रीमान सुनील कुमार सर द्वारा बच्चों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी । मुख्य अतिथि बाल श्रम विभाग से श्रीमान संजय बघेल सर द्वारा बाल श्रम को लेकर जानकारी दी गई एवं बच्चों को बाल श्रम नहीं करना एवं शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया ।
कुल 23 बच्चों ने अधिकारियों से खुलकर बात की गई बच्चों के अधिकार एवं बच्चों के साथ आपस में वार्तालाप किया गया
कार्यक्रम का संचालन उदय प्रोग्राम पर्सन विद्या भूरिया द्वारा किया गया
अंत में उदय एनिमेटर कविता बारिया द्वारा अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *