भारत सरकार आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय-महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। इन पहलों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है। इस संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून से 30 जून 2025 तक ‘धरती आबा अभियान – जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर’ नामक अभियान शुरू किया गया है,

प्रियांश डाबी थांदला से
भारत सरकार आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय-महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। इन पहलों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है। इस संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून से 30 जून 2025 तक ‘धरती आबा अभियान – जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर’ नामक अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और DAJGUA के बारे मे जागरूकता पैदा करना है। जिसके तहत आज थांदला जनपद आने वाली ग्राम पंचायत बालवासा में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ 15 जून 2025 से 30 जून तक उद्देश्य- अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूकता पैदा करना। शिविर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जनपद सीईओ देवेद्र बराडिया ने बताया कि अभियान के तहत शिविर में उपस्थित कर्मचारियों ने तीन ग्राम पंचायत 1-बालवासा, 2-छायन, 3-झारणी के उपस्थित हितग्राहियों के 40 आवेदन प्राप्त हुये जिसका मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण – पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन (रोजगार और आजीविका योजनाऐ (एम. जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कन्याण (पी.एम.एम.वी.वाई, आईसी.डी. एस. लाभ, टीकाकरण आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, खंड पंचायत समन्वय अधिकारी कलसिंह डामोर सरपंच श्री मन्नु डामोर सचिव जयंतीलाल मकवाना समेत समस्त विभागों के मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।