प्राचार्य/प्रधानाध्यापक को बच्चों को बिना आधार कार्ड/समग्र आई.डी के प्रवेश हेतु वंचित न करने के निर्देश दिये*

0
Spread the love

*प्राचार्य/प्रधानाध्यापक को बच्चों को बिना आधार कार्ड/समग्र आई.डी के प्रवेश हेतु वंचित न करने के निर्देश दिये*

नीलिमा डाबी

झाबुआ, 19 जून 2025। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से समस्त खंड शिक्षा अधिकारी ,प्राचार्य/प्रधानाध्यापक शासकीय और अशासकीय विद्यालय को निर्देशित किया कि बच्चों को बिना आधार कार्ड/समग्र आई.डी के प्रवेश हेतु वंचित न करे, अनिवार्यतः प्रवेश देवे। आधार कार्ड अपडेशन हेतु छात्रो के लिए समय सीमा निर्धारित करें। स्कूल एवं स्टाफ सदस्य भी छात्रों के दस्तावेज पूर्ण करने में विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करें। साथ ही कई विद्यालय के प्राचार्य/प्रधान अध्यापक द्वारा आधार कार्ड एवं फोटो के बिना प्रवेश नही दिया जा रहा हैं। जो शासन के नियमों के विपरित है।
इसके अतिरिक्त जिले के सभी अभिभावक एवं विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि बिना डॉक्यूमेंट के भी छात्रों को शाला में प्रवेश दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *