पेटलावद और झाबुआ विकासखंड में संकुल प्राचार्य , संकुल समन्वयक जन शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। व प्रशिक्षण में आखर पेटी का वितरण भी किया गया
प्रियांश डाबी झाबुआ से
कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में तथा राज्य शिक्षा केंद्र के नियंत्रक महोदय श्री राकेश दुबे के सही दिशा निर्देशन में आज झाबुआ जिले के पेटलावद और झाबुआ विकासखंड में संकुल प्राचार्य , संकुल समन्वयक जन शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आखर पेटी का वितरण भी किया गया एवं आखर पौथी के पाठ को पढ़ाने की विधि पाठकों को कैसे पढ़ाया जाएगा इसका प्रयोग भी किया गया। प्रशिक्षण में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग के सहायक उप संचालक एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया उपस्थित रहे। सभी जन शिक्षक एवं संकुल प्राचार्य महोदय ने उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में मॉडल सामाजिक चेतना केंद्र कैसे विकसित किया जाएगा इस पर भी विस्तार से चर्चा कीजिए सर्वे एवं अक्षर साथियों के पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई।