जिले के आनंद ग्राम बाढ़ कुआं में अल्पविराम परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रियांश डाबी झाबुआ से
झाबुआ जिले की ऊर्जावान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के कुशल नेतृत्व में जिले के आनंद ग्राम बाड़ कुआं में पंच सरपंच एवं स्त्री शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा जी ने भी मांदंल की थाप पर आदिवासी लोक नृत्य किया । नोडल अधिकारी जगदीश सिसोदिया एवं झाबुआ जिले की आनन्द टीम तथा सामाजिक न्याय विभाग की टीम द्वारा उत्साह पूर्वक ग्रामीण बंधुओं के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती कमला पलिया श्री बलवीर सिंह डामोर श्री गोहिल श्री रतन सिंह परमार एवं साक्षरता की पूरी टीम प्रकाश पालीवाल आदि लोगों ने आनंद उत्सव का पूरा आनंद लिया। अपने प्रेरक उद्बोधन में नोडल अधिकारी श्री सिसोदिया ने बताया कि हमारी जो भी गतिविधियां है वह केवल निरंतर सुख से जीने के लिए है आनंदित रहने के लिए है कई प्रेरक कहानी सुनाई । जिले में संचालित साक्षरता अभियान के बारे में श्री सिसोदिया ने बताया कि हमारे अक्षर साथी निशुल्क निस्वार्थ भावना के साथ उत्साह पूर्वक कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। और गांव-गांव कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमें साक्षरता टीम का बहुत बड़ा योगदान है ।कलेक्टर मैडम के कुशल नेतृत्व में साक्षरता अभियान में उत्साहवर्धक परिणाम मिल रहें हैं जिले में विकास खंड संकुल स्तरीय प्रशिक्षण एवं गांव-गांव में प्रेरक बैठक आयोजित की जा रही है।ग्रामीणों को बहुत मजा आया।नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। ग्रामिणो ने एवं सरपंच ने कहा कि हर महीने हम लोग इस तरह का उत्सव मनाएंगे। इसी दौरान एक शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की केवाईसी की गई वृद्धावस्था पेंशन आदि पर सामाजिक न्याय के संचालक द्वारा प्रकाश डाला गया। पूरे गांव में आनंद का महोत्सव मनाया गया फलियों फलियों से ग्रामीण बंधु एकत्रित हुए पूरा वातावरण आनंद में हो गया।