बालक संकुल थांदला में एकदिवसीय उल्लास नव भारत साक्षरता का प्रशिक्षण संपन्न
थांदला से प्रियांश डाबी
कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में तथा राज्य शिक्षा केंद्र के नियंत्रक महोदय श्री राकेश दुबे व जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसौदिया के सही दिशा निर्देशन में आज झाबुआ जिले के थांदला विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी/बी आर सी दीपेश सोलंकी संकुल प्रभारी संजय धानक ब्लॉक समन्वयक दिलीप प्रजापत संकुल समन्वयक राकेश डाबी की उपस्थिति मे थांदला ब्लॉक का एक दिवसीय उल्लास नवभारत प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें सभी नवसाक्षरों का सर्वे कर ऑनलाइन ईंट्री करने का निर्देश दिया गया । व नियमित कक्षा संचालित करने को कहा गया
शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आखर पेटी का वितरण भी किया गया एवं आखर पौथी के पाठ को पढ़ाने की विधि पाठकों को कैसे पढ़ाया जाएगा इसका जगदीश सिसोदिया खंड शिक्षा अधिकारी व संकुल प्राचार्य महोदय ने उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में मॉडल सामाजिक चेतना केंद्र कैसे विकसित किया जाएगा इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई । सर्वे एवं अक्षर साथियों के पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई।।