संकुल केन्द्र पीएम श्री शा.उ.मा.वि बन विकासखंड रानापुर में उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा, मेंटर्स असाक्षरों का सर्वे आदि गतिविधियों का बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
संकुल केन्द्र पीएम श्री शा.उ.मा.वि बन विकासखंड रानापुर में उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा, मेंटर्स असाक्षरों का सर्वे आदि गतिविधियों का बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रियांश डाबी झाबुआ से
आज दिनांक 19/07/2025 शनिवार को संकुल केन्द्र पीएम श्री शा.उ.मा.वि बन विकासखंड रानापुर में उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा, मेंटर्स असाक्षरों का सर्वे आदि गतिविधियों का बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक संस्था से शिक्षकों को उपस्थित रहने हेतु सूचना दी गई थी। प्रशिक्षण में खंडस्त्रोत समन्वयक श्री धनराज डावर सर तथा संकुल प्राचार्य श्री मनीषजी पंवार सर, संकुल समन्वयक श्री अरविंद जैन सर , बन संकुल के सह समन्वयक पांगुसिंह भाबोर आदि उपस्थित रहे। तथा समस्त शिक्षकों को असाक्षरों का पंजीयन सर्वे तथा अक्षरसाथी, असाक्षरों , मेंटर के सत्यापन सम्बंधित जानकारी प्राचार्य ने दी। तत्पश्चात BRC महोदय व संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक आदि ने आखर पेटियों का वितरण कर शासन की गतिविधियों को लेकर चलने का निर्देश दिया।