संस्कार पब्लिक स्कूल अंडर 17 के विद्यार्थियों ने शतरंज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया*

0
IMG-20250719-WA0014(1)
Spread the love

*संस्कार पब्लिक स्कूल अंडर 17 के विद्यार्थियों ने शतरंज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया*

प्रियांश डाबी थांदला से

झाबुआ जिले में राज्य शासन द्वारा आयोजित खेल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अनवरत कई वर्षों से अपनी सफलता का परचम लहराते हुए इस वर्ष भी संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर हेतु चयनित हुए। चयनित विद्यार्थियों में चारुल अनुराग बोबरा, अर्नव गौरव व्यास, आयुष यशवंत पोरवाल, जनीषा आदित्य शर्मा, साक्षी रामनरेश जायसवाल, अलीशा जितेंद्र अवाया, गिरराज आशीष नागर और मिलन पंकज पांचाल
रहे। विद्यार्थियों की इस सफलता में शाला के क्रीड़ा प्रशिक्षक जिगर हाड़ी का मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और कौशल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को अपनी बधाई प्रेषित की और संभाग स्तर पर भी अपनी बुद्धिमत्ता व कौशल से नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *