साक्षरता अंतर्गत अक्षर साथियों का पंजीयन एवं प्रशिक्षण

0
Spread the love

साक्षरता अंतर्गत अक्षर साथियों का पंजीयन एवं प्रशिक्षण

 

प्रियांश डाबी झाबुआ से

कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व में जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता अंतर्गत विकासखंड राणापुर के संकुल केंद्र कंजावानी में अक्षर साथियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अक्षर साथियों का चयन एवं पंजीयन करने की जानकारी के साथ ही अध्ययन अध्यापन की विधि पर विस्तार से चर्चा एवं समुह वार प्रयोग कर कक्षा संचालन की गतिविधियां करवाईं गई।जिसमें अपने परिवार एवं फलिये के परिवार के शिक्षार्थी को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही पूरे जिले में एक अभियान के तहत समस्त हायर सेकेंडरी स्कूल में अक्षर साथियों का चयन करने हेतु अभियान चलाया गया है। जिले में समस्त कॉलेज प्राइवेट स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को अक्षर साथी चयनित कर उनका पंजीयन करवाने जाने की मुहिम छेड़ी गई है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 31/ 7 /2025 को विकासखंड राणापुर संकुल केंद्र कंजवानी में हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *