आवासीय विद्यालय थांदला (अगराल )में आज 4th ईएमआरएस क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

0
IMG-20250802-WA0011(1)
Spread the love

आवासीय विद्यालय थांदला (अगराल )में आज 4th ईएमआरएस क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

प्रियांश डाबी झाबुआ से

 

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग झाबुआ के मार्गदर्शन में संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय थांदला (अगराल )में आज 4th ईएमआरएस क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में जिले में संचालित एकलव्य विद्यालय थांदला, मेघनगर,पेटलावद एवं मोरडुनडियां की टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दीपेश सोलंकी BEO थांदला सह क्षेत्र संयोजक झाबुआ, विशेष अतिथि डॉक्टर श्रीमती उपदीप कौर प्राचार्य ईएमआरएस मेघनगर , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री कुलदीप धवई एवं संस्था प्राचार्य श्री हेमेंद्र सिंह चंद्रावत द्वारा कबड्डी खेल के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *