मां पद्मावती नदी खजूरी से कलश यात्रा एवं चल समारोह निकाला

0
IMG-20250807-WA0018(2)
Spread the love

मां पद्मावती नदी खजूरी से कलश यात्रा एवं चल समारोह निकाला

प्रियांश डाबी थांदला से

थांदला नगर के समीप मां पद्मावती नदी खजूरी से अखिल भारतीय संत संगठन द्वारा कलश यात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अजजा मोर्चा के अध्यक्ष कलसिंह भाबर ,भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, चल समारोह का स्वागत कर यात्रा में सम्मिलित हुए चल समारोह ग्रामीण के प्रमुख रास्तो पर बैंड बाजा ढोल डीजे आदिवासी भजन एवं मान्दल के साथ यात्रा निकलकर बीड धाम पहुंची कलश यात्रा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान है, जो शुभता, समृद्धि और देवताओं के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। कलश यात्रा, विशेष रूप से भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से पहले, वातावरण को शुद्ध करने और देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए निकाली जाती है वही खजूरी में पूर्व सरपंच कैलाश डामोर मित्र मंडल द्वारा हनुमान मंदिर पर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया सम्मिलित कार्यकर्ता अजय प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष कल सिंह भाबर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर खजूरी पूर्व सरपंच कैलाश डामोर और सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *