IMG-20250808-WA0013(1)
Spread the love

फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला में विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।

प्रियांश डाबी थांदला से

थांदला। फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला में नेतृत्व उत्तरदायित्व लोकतांत्रिक मूल्यो को प्रोत्साहित करने हेतु मतदान प्रक्रिया द्वारा नवीन छात्रसंघ परिषद का गठन किया गया तथा बड़े उत्साह के साथ नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि फादर स्टीफन द्वारा ईमानदारी निष्ठा समर्पण और अपने कर्तव्य की जिम्मेदारी की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना द्वारा की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल प्रबंधक फादर जार्ज के द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के लिए हेड बॉय दक्ष राठौर हेड गर्ल प्रियंका बारिया तथा सभी छात्र संघ के सदस्यों हाउस कैप्टन वाइस कैप्टन को मुख्य अतिथि के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । मुख्य अतिथि फादर स्टीफन ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन में उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्यों के बारे में समझाया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यालय में आदिवासी दिवस और रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी बहनों ने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक फादर जार्ज प्राचार्य सिस्टर जीनो छात्र संघ सदस्यों के अभिभावक एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *