संत महादूत मिखाईल का पर्व धूम धाम से मनाया गया।

0
IMG-20250928-WA0067(1)
Spread the love

संत महादूत मिखाईल का पर्व धूम धाम से मनाया गया।

प्रियांश डाबी थांदला से

 


थांदला …… नगर से आठ किलोमीटर दूर ग्राम झा पादरा में संत महादूत मिखाईल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुराने चर्च स्थल से जुलूस निकाला गया जिसमें पुरुष युवा तथा महिलाओं भाग लिया । जुलूस चर्च पहुंचा जहां पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू ने समारोह के मुख्य याजक फादर थॉमस पी ए विकार जनरल झबुआ डायसिस का स्वागत किया साथ ही समारोह में उपस्थित अन्य मेहमानों और ईश भक्तों का भी स्वागत किया ।मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई जिसमें मुख्य याजक फादर थॉमस पी ए ने अपने प्रवचन में कहा ईश्वर ने हमारी रचना से पहले स्वर्ग में असंख्य दूतों की रचना की। जिसमे संत महादूत मिखाईल गेब्रियल रफाएल प्रमुख हैं। स्वर्ग दूत हमेशा ईश्वर उपस्थिति में ईश्वर की आराधना स्तुति करते रहते है वे स्वर्ग से पृथ्वी की ओर तथा पृथ्वी से स्वर्ग की ओरआते जाते रहते है । स्वर्ग की ओर हमारी स्तुति आराधना लेकर ईश्वर को प्रस्तुत करते है तथा स्वर्ग से पृथ्वी की ओर हमारे लिए ईश्वर से आशीष कृपाएं को हमारे पास पहुंचाते है वे विनम्र होकर ईश्वर की अटूट सेवा में लगे रहते है हमको भी हमारे बीच हमारे पड़ोसियों और भाइयों के बीच प्रेम और विनम्रता के साथ व्यवहार करना चाहिए। मिस्सा पूजा में मुख्य याजक फादर थॉमस पी ए के साथ पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू सहायक फादर जैमन लकरा ने भाग लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्ली के सदस्यों माता मारिया समिति युवा संघ कर्मचारियों और कॉन्वेंट की सिस्टर्स ने सहयोग किया । संगीत मंडली ने भक्ति गीतों के साथ मिस्सा पूजा में भाग लिया ।इस अवसर पर मास्टर पायस निनामा मास्टर जेवियर चरपोटा सप्पा खड़िया काँतू गणावा सुधीर निनामा सुनील निनामा बे जमीन चरपोटा विलियम निनामा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल निनामा ने किया आभार सुधीर निनामा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *