फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती मनाई… कैथोलिक डायसिस झबुआ के विकार जनरल फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

0
IMG-20250928-WA0071(1)
Spread the love

फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती मनाई… कैथोलिक डायसिस झबुआ के विकार जनरल फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

प्रियांश डाबी थांदला से

 

फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती मनाई… कैथोलिक डायसिस झबुआ के विकार जनरल फादर थॉमस पी ए की पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कैथोलिक चर्च झापाडारा में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। पल्ली वासियों ने आदिवासी परंपरा वेशभूषा के अनुसार पगड़ी एवं झूलडी पहनाकर भीली गीत गाते हुए स्वागत किया। इस अवसर अनिल निनामा ने कहा कि सन 2001 से 2025 तक अनेक महत्व के पदों पर रहकर झबुआ डायसिस के प्रगति में हाथ बटाया। फादर ने डायसिस के सचिव के बतौर एवं जीवन ज्योति के प्रबंधक के रूप में कई वर्षों तक कार्य किए हैं न केवल डायसिस के कार्यों लेकिन अनेक समाज सेवी कार्यों और प्रशासनिक कार्यों को बड़ी लगन तथा निष्ठा के साथ किया। झापा दारा के पल्ली के प्रत्येक सदस्य युवा बालक तथा महिला संघ और पल्ली पुरोहित सहायकपालीपुरोहित की और से हार्दिक शुभ कामनाएं तथा दीर्घायु की कामना करता है । फादर थॉमस ने स्वयं कहा मुझे सेवा के कार्य करना बहुत रुचिकर लगते है और मैं अब झाबुआ डायसिस को मेरा परिवार मानता हूं । इस अवसर मास्टर पायस निनामा पीटर बबेरिया विलियम निनामा सुनील निनामा पास्कल निनामा सेंट मैरिज कॉन्वेंट सिस्टर्स देवचंद्र चरपोटा बालू हटीला एवं पालीपरिषद सदस्य माता मारिया संघ युवा संघ के सदस्य उपस्थित थे। फादर मैथ्यू पल्ली पुरोहित ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *