गोवर्धन पूजा पर श्री गुरु गोविंद गौशाला लाबरिया गोंदीखेडा चारण में हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने की सहभागिता में सभी गो भक्तों ने किया पूजन
गोवर्धन पूजा पर श्री गुरु गोविंद गौशाला लाबरिया गोंदीखेडा चारण में हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने की सहभागिता में सभी गो भक्तों ने किया पूजन
दिनेश राठौर सरदारपुर से
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप दीपावली पर्व के दूसरे दिन श्री गुरु गोविंद गौशाला धाम लाबरिया गोदिखेडा चारण में श्री गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में भव्य आयोजन रखा गया सभी गौ भक्त उपस्थित रहे साथ ही सरदारपुर से वी ई ओ दिलीप गामड और लाबरिया पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इस गोवर्धन पूजा का सौभाग्य प्राप्त किया एवं सहित स्थानीयजन भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और गौ पूजन कर गायों को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाया। गायों के पूजा कर चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया सरदारपुर बदनावर रोड पर स्थित संत पंडित कमल किशोर जी नागर जी द्वारा संचालित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोभक्त शामिल हुए। इस दौरान अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक पर्व एवं त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम का भी सार्वजनिक रूप से बेहतर आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने उपस्थितजनों को दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति प्रेम के प्रकटीकरण के साथ ही आम जनमानस का गौवंश के प्रति लगाव और स्नेह भी व्यक्त करता है इस आयोजन में समस्त गुरु गोविंद गौशाला धाम लाबरिया के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे और साथ में अध्यक्ष और सचिव का साफा पहनाकर सम्मानित किया और वहा के कर्मचारी का साल श्रीफल एवं फल देकर सम्मान किया गया।