विकासखंड थांदला साक्षरता संकुल सहसमन्वयक की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया थांदला विकासखंड शिक्षा अधिकारी/बी आर सी दीपेश सोलंकी विकासखंड समन्वयक दिलीप प्रजापत संकुल सह समन्वयक इदरीश पठान , राकेश डाबी, प्रशान्त सिंगार,हेमसिंह मुनिया, राज हींग निनामा, प्रेमसिंह, अनिल निनामा आदि उपस्थित हुए बैठक में समीक्षा के दौरान साक्षरता अधिकारी ने मॉनिटरिंग सर्वे की स्थिति अक्षर साथियों का पंजीयन अक्षर पोथी सामग्री वितरण कक्षा संचालन की स्थिति सभी विषयों पर चर्चा की चर्चा के दौरान आपने बताया कि संकुल समन्वयक से लेकर जिला समन्वयक तक मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया जावे एवं अक्षर साथियों का पंजीयन सर्वे का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कर सामाजिक मॉडल चेतना केंद्र विशेष ध्यान देवे आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई।।