जावेद खान बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर।

0
IMG-20251028-WA0015(1)
Spread the love

जावेद खान बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर।


प्रियांश डाबी

झाबुआ, देश के पत्रकारों का सशक्त संगठन सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का झाबुआ जिला अध्यक्ष बनाया गया है जावेद खान को। राजधानी भोपाल में हुए संगठन के भव्य राज्य स्तरीय समारोह में यह घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक अरविंद शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, मानवाधिकार आयोग सदस्य डॉ. मुकेश नायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस मीडिया प्रमुख आशीष उषा अग्रवाल, तथा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवानदास सबनानी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में जावेद खान को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब झाबुआ ज़िलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने जावेद खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में झाबुआ जिले के पत्रकारों को नई पहचान और सशक्त मंच मिलेगा।

जावेद खान की नियुक्ति की खबर फैलते ही जिलेभर के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों में उत्साह की लहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *