राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 31-10-2025 को उदय संस्था एवम मध्य प्रदेश पुलिस ,पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश अनुसार उदय संस्था एवं पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यक्रम रन फोर यूनिटी डे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में साइबर क्राइम हेतु जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में आए अतिथियों का पौधे देखकर स्वागत किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य उदय बड़ी धामनी के स्टाफ एनिमेटर गब्बु वसुनिया द्वारा बताया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थांदला थाने से ऊर्जा प्रभारी श्रीमती डाली गिरी मेंम ,विशिष्ट अतिथि थांदला थाने से श्रीमान अरुण गोयल सर, विशेष अतिथि थांदला थाने से पुलिस आरक्षक कनक चौहान ,शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य श्रीमान अनिल डोडियार सर एवं हाई स्कूल बोरडी के कुल 7 शिक्षक उपस्थित रहे उदय युनिट बड़ी धामनी की डायरेक्टर निर्मला मराँडी।शांति समिति के 7 सदस्य
ग्राम बड़ी धामनी छोटी धामनी कोटडा एवं मुंजाल के महिला न्याय चौपाल एवं युवक युवतियां एवं बोरडी स्कूल के नौवीं दसवीं के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए मुख्य अतिथि ऊर्जा प्रभारी श्रीमती डाली गिरी मैडम द्वारा उद्बोधन दिया गया ,उद्बोधन में साइबर क्राइम को लेकर विस्तार से बच्चों को जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं टोल फ्री नंबर 1030 ,112 ,1090 ,1098 के बारे में जानकारी दी गई।मोबाइल में आने वाले अनजान नंम्बर एवं मोबाइल में अनजान लिंक आती है उसको नहीं खोलना है उसको खोलने से पूरा डाटा चला जाता है अगर कोई फोन से जानकारी मांग रहा तो अपना गलत नाम गलत जन्म दिनांक देना है।किसी अनजान का वीडियो कॉल आता है तो कैमरे पर उंगली रखना है ताकि हमारा विडियो नहीं ले सके डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी गई विस्तार से समझाया गया जैसे कोई पुलिस के नाम से फोन करता है कि आपके बच्चे को अरेस्ट किया है आपके बच्चों को छोड़ने के लिए इतने पैसे जमा कर दो तो उस पर भरोसा नहीं करना है सही तलाश करके ही बात करना पुलिस थाने में जाकर इसकी जांच करना है उसके बाद ही भरोसा करना है।कभी ऑनलाइन पेमेंट नहीं करना है बाल विवाह को लेकर जानकारी दी गई सबसे पहले बच्चों को पूछा गया कि कितने साल में शादी करना चाहिए छात्र-छात्राओं ने लड़की की उम्र 18 साल एवं लड़के की 21 साल में शादी होना चाहिए इसको लेकर चर्चा की गई। अगर माता-पिता कम उम्र में शादी के लिए बताएंगे तो उन्हें बोलना है कि हम पढ़ाई करके आगे बढ़ेंगे इसके बाद में सही उम्र होने पर ही शादी करेंगें
बोरडी शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य अनिल डोडीयार सर द्वारा कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं अतिथियों की सराहना की गई एवं प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में कुल उपस्थित सदस्य 164 सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम पर्सन विद्या भूरिया द्वारा किया गया।।