1 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया
प्रियांश डाबी पेटलावद से
1नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जनजाति कार्य विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान के छात्रावास, आश्रम में शासन के निर्देशानुसार “छात्रावास दिवस” मनाया गया । विकासखंड स्रोत समन्वयक अधिकारी पेटलावद श्रीमती रेखा गिरि द्वारा जनजाति बालक छात्रावास बरबेट, कन्या छात्रावास बावड़ी, केजीबीवी छात्रावास करडा वद पेटलावद, बालिका छात्रावास बोलासा में छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर छात्रावास दिवस मनाया गया । इस दौरान बरवेट प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी श्री मालवीय सर, बीएससी राजेश पाटीदार,लालसिंह अमलावर, जन शिक्षक अमृतलाल पाटीदार,रामेश्वर पाटीदार, कुशाल सिंह नायक, छात्रावास के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जन प्रतिनिधि, अधीक्षक एवं विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे । छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया गया, प्रथम,द्वितीय, तृतीय छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी और बी आर सी मेम द्वारा पुरस्कृत किया गया । इसके उपरांत समस्त छात्र-छात्राओं, स्टाफ के सदस्य, नोडल अधिकारी , जन प्रतिनिधि, पालक द्वारा विशेष भोजन प्राप्त किया गया ।