कक्षा 5वीं में प्रदेश में 5वां एवं 8वीं में 4था स्थान, जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

0
Spread the love

*कक्षा 5वीं में प्रदेश में 5वां एवं 8वीं में 4था स्थान, जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

प्रियांश डाबी झाबुआ से

झाबुआ, 25 मार्च 2026। जिले ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों में जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस कक्षा में कुल 17,771 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 17,487 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.40% रहा।

इसी प्रकार कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणामों में जिले ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। इस कक्षा में कुल 26,196 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 25,899 विद्यार्थी सफल रहे। कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.87% दर्ज किया गया।

कलेक्टर नेहा मीना ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से निराश न होने और पूरी मेहनत के साथ पुनः प्रयास करने की अपील की।

कलेक्टर ने जिला परियोजना समन्वयक (DPC) को निर्देशित किया कि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा की समुचित तैयारी करवाई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पूरक परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आगामी परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन और अधिक बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *