संभाग स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय के लिए हुआ चयन।

0
IMG-20240912-WA0010
Spread the love

संभाग स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय के लिए हुआ चयन

नीलिमा डाबी

थांदला । दिनांक 12/09/2023 संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता झाबुआ में आयोजित की गई थी । झाबुआ जिले की फुटबॉल टीम में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के 08 खिलाड़ियों ने झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व किया था । झाबुआ की टीम का पहला मैच बुरहानपुर की टीम से हुआ जिसमें झाबुआ की टीम 7-0 से विजेता रही। दूसरा मैच झाबुआ और खरगोन के बीच में हुआ जिसमें झाबुआ की टीम 6-0 से विजेता रही। फाइनल मैच इंदौर और झाबुआ के बीच में हुआ जिसमें दोनों टीमो के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ और दोनों टीमे 2-2गोल करके बराबरी पर रही रही। मैच का निर्णय आखिरी में पेनल्टी शूट आउट के द्वारा हुआ जिसमें इंदौर की टीम 2-3 से विजेता रही झाबुआ टीम की ओर से फ्लावरलेट स्कूल के विक्रांत भूरिया ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 06 गोल किए। कुछ विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी विद्यार्थियों के उत्कर्ष प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जार्ज किडगन प्राचार्य सिस्टर जीनो खेल शिक्षक श्री निलेश पारगी सर श्री मुकेश भूरिया सर सभी शिक्षकगणो ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *