भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान में ग्राम पंचायत उदयपुरिया सर्वप्रथम रही
नीलिमा डाबी
थांदला – बीजेपी ने देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का पहला सदस्य बनकर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी आज इस सदस्यता अभियान से दो करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं इसके बाद 9 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक की थी इस बैठक में अभियान को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई थी साथ ही सांसद से लेकर सरपंच तक सभी को इस अभियान से जोड़ने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई थी तो वहीं शनिवार को मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को झाबुआ में शिरकत की प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक ली तो थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उदयपुरिया के सरपंच भारत कटारा को मंच से बुलवाकर पार्टी का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया और कहां की उदयपुरिया पंचायत में सरपंच भारत कटारा ने दिल से मेहनत की है और हमारी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलवाई है और उदयपुरिया पंचायत कांग्रेस का गढ़ रही है जहां पर सरपंच कटारा ने दिल से मेहनत कर के 200 कार्यकर्ताओं को सदस्य दिलवाई है प्रदेश अध्यक्ष ने सरपंच को बधाई दी।