थांदला : – शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन

0
IMG-20250115-WA0011
Spread the love

थांदला : – शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन

नीलिमा डाबी

थांदला : – शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन
विकास खण्ड स्तरीय शिक्षकों की लंबित मांगों के लिए आज विकास खण्ड कार्यालय में शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की चित्र पर धूप व माला पहनाकर शिविर का आरंभ किया। संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार धानक ने बताया की ब्लॉक स्तर की प्रमुख मांग 18 माह पुर्व का डी. ए. एरियर, वेतन संबंधी, आईं. एफ .एम .एस .में कर्मचारियों के नाम , जन्म दिनांक, नियुक्ति दिनांक , एन पी एस कटौत्रा, 30 वर्ष की क्रमोन्नति , नियुक्ति दिनांक से वेतनमान आदि में त्रुटि होने के कारण कई कर्मचारियों को वित्तीय परेशानी हो रहीं हैं। इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी जी द्वारा ब्लॉक के समस्त 11 संकुल के प्राचार्य व कार्यालय कर्मचारियों और लेखापाल को शिविर में निर्देश दिए की सभी शिक्षकों की लंबित मांगों का निरीक्षण कर अपने संकुल स्तर की मांग को संकुल स्तर पर पूर्ण करें। ब्लॉक स्तर की मांग को विकास खण्ड स्तर पर पूर्ण किया जाएगा । सोलंकी जी द्वारा शिक्षकों की बिंदुवार चर्चा की। साथ आने वाले दिनों मे सेवा निवृत्ति होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण लंबित न हो इस संबंध मे चर्चा की गई , ताकि सभी समस्याओं का समाधान समय सीमा में पूर्ण कर सके। इस शिविर में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव, समस्त संकुल प्राचार्य , मध्य प्रदेश शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार धानक, कार्यालय कर्मचारी और ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *