वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत थांदला में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन*

0
IMG-20250606-WA0007
Spread the love

*वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत थांदला में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन*

प्रियांश डाबी

कलेक्टर झाबुआ श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं श्री तरुण जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला के मार्ग दर्शन में जिला-झाबुआ के विकासखण्ड- थांदला में वन अधिकार अधिनियम के तहत जनपद पंचायत थांदला में प्राप्त 158 नवीन दावों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
बैठक में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, बीट गॉर्ड, रोजगार सहायक तथा छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे ।
बैठक में श्री दिपेश सोलंकी क्षेत्र संयोजक झाबुआ सह खण्ड शिक्षा अधिकारी थांदला द्वारा वन अधिकार अधिनियम, अधिनियम के प्रावधान ऑनलाइन प्रक्रियाओ के सम्बंध में बारीकी से अवगत कराया गया । देवेंद्र बरडिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त दावो का निराकरण दिनांक 8 जून तक पूर्ण कर उपखण्ड पर ऑनलाइन एवं मूल नस्ति प्रेषित करे ।
बैठक में जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *